बदायूं, जून 30 -- बदायूं, संवाददाता। महीने में चलने वाला विशेष संचारी रोग अभियान एक जुलाई शुरू हो जायेगा। जिसमें 12 विभाग मिलकर कार्य करेंगे। इससे संचारी अभियान को सफल बनाया जाये और संक्रामक रोगों पर काबू पाया जा सके। इसकी रिपोर्टिंग डीएम-सीडीओ से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय और स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार तक होगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग सहित सभी विभागों ने तैयारी की है। जनपद की 1037 ग्राम पंचायत और 21 निकायों में विशेष संचारी रोग अभियान चलाया जायेगा। इस बार इस संचारी अभियान में विशेष फोकस आयुष्मान भारत योजना पर दिया गया है। जिसमें पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्य बनाये जायेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...