मधुबनी, फरवरी 8 -- मधेपुर, निज संवाददाता। दुकान में चोरी का प्रयास कर रहे एक युवक को खदेड़ने के दौरान एक महिला को कुछ लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना महिसाम नवटोल वार्ड सात का बताया जाता है। इस संबंध में दुकान संचालिका मो कलामुद्दीन की पत्नी नाजमा खातून ने थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें गांव के ही कथित चोर मो उमर सहित उसके परिवार के छह लोगों को नामजद किया गया है। प्राथमिकी में वादिनी ने कहा है कि मैं अपने घर पर ही दुकान करती हूं। बीते 21 जनवरी के अहले सुबह जब उठी तो देखा कि मो उमर मेरे दुकान में चोरी कर रहा है। मुझे देखते ही वह भागने लगा। मैं हल्ला करते हुए उसे खदेड़ने लगी। इसी दौरान जब मैं उनके घर के पास पहुंची तभी मुख्य आरोपी युवक मो उमर ने चाकू से हमला कर मुझे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। हल्ला सुनकर कुछ और लोग भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.