सहरसा, नवम्बर 15 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। महिषी विधानसभा क्षेत्र संख्या-77 में इस बार के चुनाव परिणामों ने एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर दर्ज कर दिया। राजद प्रत्याशी गौतम कृष्ण ने कड़े संघर्ष के बाद निवर्तमान विधायक एवं जदयू उम्मीदवार गुंजेश्वर साह को 3740 मतों से शिकस्त देकर विधानसभा की इस महत्वपूर्ण सीट पर विजय हासिल की। जिले की चारों विधानसभा सीटों में महिषी का परिणाम सबसे पहले आया और यहीं से राजद ने अपना खाता भी खोला। गौतम कृष्ण के लिए यह जीत केवल एक चुनावी सफलता नहीं बल्कि उनके वर्षों के राजनीतिक प्रयासों का परिणाम है। पूर्व बीडीओ रहे गौतम कृष्ण ने तीसरी बार चुनावी मैदान में किस्मत आजमाई थी। पहली बार उन्होंने जाप के टिकट पर बीडीओ पद से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ा था। दूसरी बार वे राजद के टिकट पर मैदान में उतरे, लेकिन मात्र 2200 मतों से हार ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.