चक्रधरपुर, जून 17 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। मासंत पर्व के अवसर पर बंदगांव प्रखंड की नकटी तथा चक्रधरपुर प्रखंड के हथिया गांव में आयोजित छऊ नृत्य के समापन समारोह में सोमवार को मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुखराम उरांव शामिल हुए। नकटी में नकटी ऊपर टोला एवं नकटी नीचे टोला छऊ नृत्य समिति ने भाग लिया। जबकि हथिया में हथिया उपर टोला तथा नीचे टोला के कलाकारों ने हिस्सा लिया था। दोनों जगहों पर कलाकारों ने अभिमन्यु वध, जरासंध वध, राधा कृष्ण, गणेश वंदना, आरती, वनदेवी, महिषासुर वध, वनदुर्गा, शिवलीला आदि नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि छऊ नृत्य झारखंड की पहचान बन चुकी हैं। देश ही नहीं विदेशों में भी छऊ नृत्य का पहचान बन चुका हैं। उन्होंने कहा की छऊ कलाकारों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा सहयोग करते आ रहे हैं।...