नगर संवाददाता, जनवरी 21 -- बिहार के सहरसा में होमगार्ड कैंप में महिला पुलिसकर्मियों के वर्दी में ठुमके लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके बाद भोजपुरी गाने पर डांस कर रहीं होमगार्ड महिला कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। यह वाकया जिले के बरियाही स्थित होमगार्ड कैंप का बताया जा रहा है। होमगार्ड के डीएससी संजीव कुमार ने बताया कि महिला होमगार्ड पुलिस कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वायरल वीडियो में पीओपी के बाद महिला जवान भोजपुरी के कई गानों पर जमकर ठुमके लगाती हुईं नजर आ रही हैं। महिला पुलिसकर्मियों के डांस को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी जमा है। साथ हीं कई लोग वीडियो भी बनाते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में महिला जवान काफी उत्साह के साथ वर्दी में भोजपुरी गानों पर ठुमके लगा रही हैं। जानकारी हो क...