सहरसा, जुलाई 9 -- सलखुआ, एक संवाददाता। महिलाओं की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क अब पीड़िताओं के लिए वरदान साबित हो रही है। सलखुआ थाना में कार्यरत महिला हेल्प डेस्क घरेलू विवादों के मामलों में त्वरित निपटारा कर रही है। थाने में महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और सम्मान जनक वातावरण तैयार किया गया है। जिससे महिलाएं अब बिना किसी डर व झिझक के अपनी शिकायतें दर्ज करा रही है। यहां पर महिला पुलिस पदाधिकारी समस्याओं को गंभीरता से सुनती है और समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करती है। 190 मामलों में 21 प्राथमिकी, 2 निरोधात्मक कार्रवाई: डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि जनवरी 2025 से जून 2025 के बीच सलखुआ थाना महिला हेल्प डेस्क पर कुल 190 शिकायते दर्ज की गई। इनमें अधिकांश मामले घरेलू विव...