गाज़ियाबाद, नवम्बर 25 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। नगर निगम के मोहन नगर जोनल कार्यालय में महिलाओं को सुविधाजनक और सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से दो माह पहले महिला हेल्प डेस्क बनाई गई थी। डेस्क को बनाते समय दावा किया गया था कि इसका संचालन बनने के तुरंत बाद शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन, इसका संचालन दो माह बीतने के बाद भी शुरू नहीं हो सका है। मोहन नगर जोनल कार्यालय में दो माह पहले बनाई गई महिला हेल्प डेस्क का संचालन आज तक भी शुरू नहीं हो सका है। कार्यालय में रोजाना बड़ी संख्या में महिलाएं जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, कर संबंधी समस्याए, सफाई व्यवस्था की शिकायतें आदि को लेकर आती हैं। कई बार उन्हें जानकारी के अभाव में इधर-उधर भटकना पड़ता है। महिलाओं की सुविधा के लिए अलग से महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गई थी। जोनल प्रभारी सुशील प्रताप सिंह ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.