औरंगाबाद, फरवरी 7 -- महिलाओं और बेटियों के खिलाफ बढ़ती हिंसा, हत्या और बलात्कार की घटनाओं के विरोध में ऐपवा एवं आइसा की ओर से आयोजित बेटी बचाओ न्याय यात्रा दाउदनगर पहुंची। यह यात्रा गया जी जिला से होते हुए औरंगाबाद जिले में प्रवेश कर दाउदनगर में पैदल मार्च के रूप में निकाली गई। यात्रा के दौरान महिला संगठनों ने सरकार से महिला सुरक्षा को लेकर जवाबदेही तय करने की मांग उठाई। सभा को संबोधित करते हुए ऐपवा की राष्ट्रीय सचिव मीना तिवारी ने कहा कि चुनाव से पहले महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा के वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव के बाद महिलाओं के खिलाफ अपराधों में लगातार इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार की बेटियां भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर हैं और यह स्थिति पूरे समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि यह केवल किसी एक जिल...