दरभंगा, नवम्बर 30 -- दरभंगा। महिलाएं कई जगहों पर असुरक्षित हैं। कार्य स्थल व सफर के साथ ही घरों में भी महिलाओं के प्रति हिंसा की खबरें लगातार आ रही हैं। कई महिलाएं तो लोक-लाज और भय से आवाज भी नहीं उठा पाती हैं। ऐसी ही महिलाओं को साथ देने और महिला हिंसा को रोकने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने को 30 नवंबर को शहर में रैली निकाली जाएगी। ऑरेंज डे के मौके पर निकलने वाली इस जागरूकता रैली में ऑरेंज कलर के कपड़े पहन सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल होंगे। इस तरह की जागरूकता रैली का आयोजन शहर में पहली बार इनर व्हील क्लब, दरभंगा की ओर से किया जा रहा है। क्लब की अध्यक्ष शहर की प्रख्यात चिकित्सक डॉ. उषा झा ने बताया कि 30 नवंबर को दोपहर तीन बजे श्यामा मंदिर परिसर से यह रैली निकलेगी। इस रैली को मुख्य अतिथि राजस्व व भूमि सुधार विभाग के पूर्व मंत्री सह नगर...