पलामू, दिसम्बर 6 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। महिला हिंसा के खिलाफ मेदिनीनगर सदर प्रखंड के सरजा पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। केवटबार आजीविका महिला ग्राम संगठन की शनिवार को हुई बैठक के दौरान जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जेंडर सीआरपी विनिता देवी ने महिला समूह से जुड़े महिलाओं को घरेलू हिंसा, बाल विवाह, डायन कुप्रथा, यौन हिंसा आदि की जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को रंगोली बनाकर व झींगा लाला गीत सुनाकर महिला हिंसा के खिलाफ जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़े दीदी लोगों ने भी गीत प्रस्तुत किया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में घरेलू हिंसा, बाल विवाह, डायन कुप्रथा, यौन हिंसा की वर्तमान स्थिति पर भी प्रकाश डाला। महिलाओं ने हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने के आह्वान का भी स्वागत किया। सुनीता देवी, रीता देवी, गुड...