बांका, फरवरी 5 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। दहेज प्रताड़ना में विवाहिता बबीता कुमारी की मौत के मामले में गुरुवार को एफएसएल की टीम बुलाई गई। टीम ने थाना क्षेत्र के भोलाडीह गांव पहुंचकर घटनास्थल की गहन जांच की। एफएसएल टीम ने घर से कई अहम साक्ष्य एकत्र किए हैं, जिन्हें जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। वहीं मामले में मृतका के पिता थाना क्षेत्र के हड़हार पंचायत के झुनझुनिया गांव निवासी पप्पू यादव के आवेदन पर कटोरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें पति शंभू यादव, ससुर रीतो यादव, सास जिरवा देवी, पवन यादव की पत्नी गुड़िया देवी, गांव के राजीव यादव, रंजीत यादव एवं दरोगी यादव को नामजद बनाया गया है। आवेदन में पिता ने बताया है कि बबीता कुमारी का प्रेम विवाह गत 16 नवंबर 2017 को शंभू यादव से हुआ था।पीड़िता का एक छह वर्षीय पुत्र और तीन वर...