मधेपुरा, मई 4 -- उदाकिशुनगंज, एक प्रतिनिधि। बराही आनंदपुरा पंचायत में महिला की हत्या मामले में पुलिस ने 20 दिन बाद एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी ताराचंद ऋषिदेव बराही वार्ड 11 का रहने वाला बताया गया है। इधर महिला के हत्या से जुड़े पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को प्राप्त हो गया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो पाया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जगह जगह चोट के निशान पाये गये हैं। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई जा रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अनुसंधान जारी है। मालूम हो कि गत 11 अप्रैल की सुबह फंदे से लटकता एक महिला का शव मिला था। परिजन ने महिला की गला घोंट कर हत्या करने का आरोप लगाया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...