धनबाद, अप्रैल 6 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चर्म रोग विभाग में आउटसोर्सिंग पर कार्यरत महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। महिला ने विभाग के ही एक सरकारी कर्मचारी पर यह आरोप लगाया है। इसकी शिकायत अस्पताल प्रबंधन से की है। हालांकि शनिवार की दोपहर अधीक्षक डॉ डीके गिंदोरिया के समक्ष आरोपी ने महिला कर्मचारी से माफी मांगी। इसके बाद मामला खत्म हुआ। जानकारी के अनुसार पीड़िता करीब तीन महीने पहले आउटसोर्सिंग पर अस्पताल में नियुक्त हुई थी। कुछ दिन पहले ही उसकी ड्यूटी पीजी ब्लॉक स्थित चर्म रोग विभाग के ओपीडी में लगी थी। महिला कर्मी का आरोप है कि विभाग में कार्यरत सरकारी कर्मचारी की नीयत उसके प्रति शुरू से खराब थी। वह बार-बार उसे असहज स्थिति में लाने की कोशिश करता है। उसने मामले की शिकायत अधीक्षक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.