पीलीभीत, अगस्त 13 -- पीलीभीत। जनपद भर में तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली निकालने का सिलसिला चल रहा है। 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। जनपद के 67 महिला स्वयं सहायता समूह ने डेढ़ लाख तिरंगा झंडे तैयार किए हैं। स्वत: रोजगार की उपायुक्त वंदना सिंह ने सभी विभागों को मांग के अनुरूप तिरंगा झंडा उपलब्ध करा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...