हरिद्वार, जून 24 -- रानीपुर क्षेत्र में बुजुर्ग महिला को बहला-फुसलाकर सोने के कुण्डल और करीब दस हजार रुपये नगद लूट लिए। पीड़िता के बेटे सुनील ने शिकायत कर बताया कि उसकी माता सुरेश देवी एक मजदूर ओमपाल के साथ जगदीशपुर से काम कर घर लौट रही थीं। शंकर आश्रम चौक पर उतरने के बाद उन्होंने बैटरी रिक्शा लिया, जिसमें दो अन्य युवक भी सवार हो गए। यह दोनों युवक बाद में सुरेश देवी को शिवलोक कॉलोनी तक लाए और वहीं पर उन्हें उतारकर अपने साथ टीबड़ी फाटक होते हुए त्रिपाठी हॉस्पिटल बाईपास के पास ले गए, जहां आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता की स्थिति देखकर परिजनों को संदेह है कि लुटेरों ने उन्हें सम्मोहित कर वारदात को अंजाम दिया। महिला ने बताया कि होश में आने पर उन्हें समझ आया कि कान के कुण्डल और नगदी गायब थी। सुनील ने बताया कि घटना के बाद उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.