सीतापुर, फरवरी 24 -- केसरीगंज, संवाददाता। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में शोहदे ने महिला के साथ सरेराह छेड़छाड़ की। विरोध पर आसपास के लोगों को जुटता देख आरोपी धमकाते हुए भाग निकला। कुछ देर बाद आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ पीड़िता के घर में घुसकर पिटाई कर दी। आरोप है कि पुलिस में शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। पीड़िता के मुताबिक बीते 13 फरवरी को रात में वह घर से निकली थी। इस बीच गांव का ही दयाराम सरेराह राह महिला को रोककर छेड़छाड़ करने लगा। महिला के विरोध पर आरोपी दयाराम ने धक्का देकर उसे गिरा दिया। चीख पुकार पर आसपास के लोगों को जुटता देख आरोपी धमकाते हुए भाग निकला। पीड़िता के मुताबिक वह इसके बाद किसी तरह घर पहुंची ही थी तभी दयाराम अपने साथी रंजीत व कोदहरा बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.