फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 6 -- फर्रुखाबाद। शादी का झांसा देकर महिला से रेप के आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक महिला ने दिल्ली के केशवपुरम थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि शादी का झांसा देकर शमसाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी रवि ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना स्थल कादरीगेट थाना क्षेत्र के एक होटल का था। ऐसे में दिल्ली से इस मामले की विवेचना पहले मऊदरवाजा थाने भेजी गयी जहां से इसे कादरीगेट थाने भेज दिया गया। मुकदमे के आरोपित रवि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद इसका चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...