रांची, जून 21 -- महिला से रेप के आरोप में ट्रायल फेस कर रहा नामकुम निवासी युवक गौरव राय उर्फ शेरा को करीब छह साल बाद बेगुनाही साबित हुई है। वह गुरुवार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार से बाहर आया। अपर न्यायायुक्त एके तिवारी की अदालत ने बुधवार को उसे सबूतों के अभाव में बरी कर दिया था। उसके बचाव में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के वकील सौरभ पांडेय ने मजबूती से पक्ष रखा था। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या था। मामले में पीड़ित महिला, जांच अधिकारी समेत सभी गवाहों की गवाही दर्ज कराई गई थी। बावजूद दुष्कर्म की घटना को साबित नहीं हो सका। मामले में गिरफ्तारी के समय ही उसने कहा था कि मुझे झूठे मामले में फंसाया गया है। न्याय पर पूरा भरोसा है, आने वाला समय में बेगुनाह निकलूंगा। महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए नामकुम थाना में अगस्त 2019 को गौरव ...