नोएडा, फरवरी 11 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। एक महिला से मारपीट व अभद्रता के मामले में न्यायालय के आदेश पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। करीब एक साल महिला और उसके पति के साथ मारपीट की गई थी। सूरजपुर में रहने एक युवक का आरोप है कि उनके पड़ोसी मोहम्मद आरिफ के मकान में चार लड़के रहते थे। आरोप है कि इनमें एक आरोपी फैजान उसकी पत्नी की तरफ आए दिन गंदे इशारे करता था। 08 मार्च 2025 को पीड़ित अपनी पत्नी के साथ मोहम्मद आरिफ के घर शिकायत करने के लिए गया था। इसी बात को लेेकर मोहम्मद आरिफ, उसकी पत्नी अफरीन, जीजा आजाद, फैजान और चार अन्य लोग आगबबूला हो गए। पीड़ित किसी तरफ उनके मकान से बाहर निकल आए। आरोप है कि रास्ते में उन्हें घेर लिया गया। पति-पत्नी के साथ मारपीट की और बदतमीजी की गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए तो वह जान से मार...