महाराजगंज, फरवरी 3 -- सिंदुरिया, हिंदुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामपुरमीर में जमीन विवाद को लेकर मारपीट के आरोप में सिन्दुरिया पुलिस तहरीर के आधार पर पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत चार आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज की है। महिला का आरोप है कि गांव के ही रामनिवास यादव अपने पुत्र व रिश्तेदारों के साथ उनकी निजी भूमि पर पार्क निर्माण के उद्देश्य से नाप-जोख करने लगे। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करने लगे। कहा कि पार्क यहीं बनेगा। भूमि को निजी संपति बता निर्माण रोकने पर आरोप है कि सभी आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान पीड़िता जमीन पर गिर पड़ीं। शोरगुल सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बीच-बचाव कराया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित रामनिवास, रजनीश, मनीष व मंजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.