हरदोई, दिसम्बर 13 -- पाली। दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने और एक महिला के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने एक ही परिवार के पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। गांव गैहाई निवासी बाबू राम कश्यप ने बताया कि गुरुवार सुबह नौ बजे के आसपास गांव निवासी गंभीर, अन्नू, सोरन, सोरन की पुत्री ज्योति, और रामवीर घर के सामने आकर गाली गलौज करने लगे। घर में मौजूद बहु तारा वती पत्नी मनोहर ने उक्त लोगों से गाली गलौज नही करने को कहा। आरोप है कि इसके बाद सभी ने मिलकर तारा वती को लाठी डंडों से मारना पीटना शुरू कर दिया। गांव के लोगों ने आकर बचाया तब विपक्षी जान से मार डालने की धमकी देते हुए चले गए। मारपीट में तारा वती के काफी चोट आई है। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि अभियोग दर्ज किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.