अलीगढ़, अक्टूबर 9 -- चंडौस, संवाददाता। क्षेत्र के गांव नगला पदम में बुधवार दोपहर को एक युवक को गोली मार दी गई। एक गोली सिर के ऊपर से निकल गई, जबकि दूसरे गोली के छर्रे सीने में लगने से युवक घायल हो गया। युवक ने गांव के ही युवक पर गोली मारने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे एक महिला से प्रेम संबंधों की बात सामने आ रही है। देररात तक पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। यह घटना बुधवार दोपहर करीब एक बजे हुई। गांव नगला पदम निवासी 30 वर्षीय अनुराग चौहान देवराज सिंह रामलीला मैदान के पास राम सिंह वाली कॉलेज में बैठे थे। आरोप है कि तभी गांव के उपेंद्र जादौन व अरविंद मौके पर पहुंचे। वहां किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान उपेंद्र ने तमंचा निकालकर अनुराग पर फायर कर दिया। एक गोली सिर के पास से निकल गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.