आदित्यपुर, नवम्बर 30 -- आदित्यपुर,संवाददाता। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित हरि ओमनगर के पास शनिवार को एक युवक छिनतई की कोशिश करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। आरोपी राह चलती एक महिला का पर्स छीन कर भागने की कोशिश कर रहा था तभी महिला ने हिम्मत दिखाते हुए उसे धक्का देकर गिरा दिया। महिला की बहादुरी के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर जमा हो गए और आरोपी को वहीं पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने युवक को बिजली के खंभे से बांध कर उसकी पिटाई की और बाद में सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी कई दिनों से इस इलाके में सक्रिय था और महिलाओं को निशाना बना कर छिनतई की घटनाओं को अंजाम देता था। शनिवार को वह एक महिला का पर्स छीनने में नाकाम रहा और पकड़ा गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.