जमशेदपुर, अक्टूबर 5 -- जमशेदपुर। मानगो बस स्टैंड में महिला से पर्स की छिनतई के मामले में पुलिस ने छायानगर निवासी कुणाल मुंडा को गिरफ्तार किया है। कुणाल के पास से पुलिस ने छिनतई किए गए सामान को बरामद कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को उसे जेल भेज दिया। थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि 2 अक्तूबर को बस स्टैंड परिसर में महिला से पर्स की छिनतई कर ली गई थी। इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पर्स में सात हजार नकद समेत अन्य सामान मौजूद थे। शिकायत के बाद सीसीटीवी की जांच की गई और आरोपी की पहचान करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा पुलिस ने अगस्त में हुई मारपीट मामले में फरार टल रहे मिनी उर्फ विकास कौर को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.