रामपुर, जुलाई 22 -- कूटरचित दस्तावेज तैयार कर महिला की जमीन हड़पने के आरोप में जिला पंचायत सदस्य समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हालांकि, जिपं सदस्य ने आरोप निराधार बताए हैं। मिलकखानम थाना क्षेत्र के अहमदनगर निकट इस्माइलनगर निवासी शबाना के अनुसार उसके दत्तक पिता हाजी अकबर अली और दत्तक मां जैनय के नाम की जमीन को हड़पने के चक्कर में उनके भाजों ने हत्या कर दी थी। जिसके बाद खतौनी में उसका नाम दर्ज हो गया। आरोप लगाया कि पीड़िता के घर शहजादनगर थाना क्षेत्र के चमरौआ निवासी जिला पंचायत सदस्य इम्तियाज हुसैन पुत्र अबरार हुसैन का आना जाना था। जिला पंचायत सदस्य ने सांठगांठ करके पीड़िता के नाम की जमीन हड़पने के उद्देश्य से अपराधिक षडयंत्र रचा और बहला फुसलाकर फंसा लिया। इसके बाद एक दिन इम्तियाज हुसैन अपने साथ सरदार निरंजन सिंह ग्राम रुस्तमपुर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.