बागपत, जनवरी 11 -- दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ हुए दुष्कर्म एवं वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया। पीड़ित महिला द्वारा दोघट थाने पर दो लोगों को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दोघट थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया गया कि उसकी शादी मई माह में रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी, जबकि शादी से तीन माह पहले गांव के ही एक युवक आरिश ने उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी ने वीडियो भी बना ली थी। मामले की जानकारी परिजनों को देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। अब आरोपी उक्त वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे और उसके पति को परेशान कर रहे है। थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह ने बताया...