मुजफ्फरपुर, जून 12 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की देर शाम करीब साढ़े नौ बजे एक युवक ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करते हुए महिला ने हंसुआ से युवक का नाजुक अंग काट दिया। गंभीर रूप से जख्मी युवक को सीएचसी से एसकेएमसीएच रेफर किया गया है। बताया जाता है कि युवक ने पास के ही गांव की महिला को कर्ज दिया। इसी बहाने वह देर रात महिला के घर में घुस गया। उसने पैसे का तगादा करने के दौरान महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने के बावजूद नहीं रुकने पर आक्रोशित महिला ने हंसुआ से उसका नाजुक अंग काट दिया। ग्रामीणों ने लहूलुहान युवक को पारू सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। डॉ. अनीश अंजुम ने बताया कि युवक की हालत गंभीर है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.