मुजफ्फर नगर, फरवरी 1 -- क्षेत्र के एक गांव में महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता के ससुर ने आरोप लगाया है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट व गाली गलौच की गई। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। ग्रामीण ने तहरीर देते हुए बताया कि 29 जनवरी को सुबह करीब साढ़े दस बजे उसकी पुत्रवधू अपने घर से घेर में काम करने जा रही थी। उसी दौरान अनस नाम के युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। शोर सुनकर ससुर मौके पर पहुंचा और विरोध किया। जिस पर उसके साथ अनस व दो अन्य अज्ञात ने मारपीट व गाली गलौच की और पुलिस में शिकायत नही करने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी सुभाष अत्री ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...