गाज़ियाबाद, जून 5 -- गाजियाबाद। विजयनगर थानाक्षेत्र में दुकान से घर लौट रही महिला के साथ दूसरे समुदाय के व्यक्ति ने छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। विजयनगर थानाक्षेत्र में सम्राट चौक के पास स्थित कॉलोनी में रहने वाली महिला का कहना है कि तीन मई वह दुकान पर गई थीं। सुबह करीब 11 बजे वह दुकान से घर लौट रही थीं। आरोप है कि रास्ते में जमील नाम का व्यक्ति मिला। उसने उन्हों रोककर छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और जोर-आजमाइश करते हुए गलत काम करने का प्रयास किया। जैसे-तैसे आरोपी के चंगुल से छूटकर पीड़िता घर पहुंची और घरवालों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिजन महिला को लेकर विजयनगर थाने पहुंचे और शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.