रुद्रपुर, मार्च 17 -- रुद्रपुर, संवाददाता। महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पति, भाई और भतीजे से चार युवकों ने मारपीट कर दी। पीड़िता की तहरीर पर सोमवार को पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 मार्च की दोपहर वह अपने पति के साथ होली खेलकर अपने घर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में संजय नगर खेड़ा निवासी विशाल पुत्र विश्वजीत, रोहित पुत्र युधिष्ठिर, सागर पुत्र देबुपाल, ललित पुत्र भरत ने उनको पकड़ लिया। आरोप है कि इस बीच उससे छेड़छाड़ की और पति के विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी उनको जमीन पर गिराकर बुरी तरह से लात-घूंसो और डंडों से पीटने लगे। मौके पर बीचबचाव करने उसका भाई और भतीजा भी पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान भाई और भतीजे से भी मारपीट की गई। आरोप है कि अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.