गोंडा, फरवरी 14 -- परसपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में मजदूरी का पैसा मांगने पति के साथ गई एक महिला के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध पर तीन लोगों ने धमकाते हुए दंपति को पीटा और बाइक तोड़ दी। महिला की ओर से थाने में ग्राम मधईपुर कुर्मी-पसका मोड़ के राम सागर, शिवा व राम बहाल पर केस दर्ज हुआ है। वहीं पूरे अजब की लक्ष्मी यादव ने थाने पर तहरीर देकर सोनू यादव के विरुद्ध मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि पड़ोस के घर पर जब वह साइकिल खड़ी कर रही थी तभी उसके साथ मारपीट की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...