पीलीभीत, नवम्बर 28 -- घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें की गई। विरोध करने पर महिला के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने थाना न्यूरिया पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि गांव का निवासी राजेश कुमार पुत्र श्यामलाल पिछले एक वर्ष से उसका पीछा करते हुए परेशान कर रहा है। रास्ते में अक्सर उसका रास्ता रोककर उसके साथ छेड़छाड़ करता है। उसका पति अक्सर मजदूरी करने के लिए बाहर जाता है। 20 नवंबर को रात 11 बजे राजेश कुमार हाथ में कुल्हाड़ी लेकर उसके घर में घुस आया। आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें की। उसके विरोध करने पर आरोपी ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.