प्रयागराज, जून 8 -- पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी की गई। विरोध करने पर पीड़िता, पति और बेटी की पिटाई कर दी गई। पीड़िता ने सोनू पटेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि चार जून की शाम को वह घर में थी। तभी गांव का ही सोनू पटेल घर में घुस आया। उससे छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। शोरगुल सुनकर उसके पति व बेटी आई तो उनके साथ भी मारपीट की। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.