बांदा, फरवरी 24 -- बांदा, संवाददाता। बिसंडा थाना के एक गांव में खेत जा रही महिला से गांव के ही युवक ने छेड़खानी की। पति उसके घर उलाहना देने गया तो उसे बंधक बनाकर पीटा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित महिला ने बताया कि 16 फरवरी को दोपहर वह खेत की रखवाली करने नहर के कच्चे रास्ते जा रही थी। वहां पहले से घात लगाकर पहले से बैठे गांव के कैलाश पुत्र शिवपूजन ने उसे सुनसान जगह पर पकड़ लिया। उसे गिराने का प्रयास किया। गुहार सुनकर राहगीरों ने उसे ललकारा तो धमकाते हुए भाग गया। घर जाकर उसने पति को बताया। पति उलाहना देने घर गया तो कैलाश, उसके चाचा रामपूजन व पिता शिवपूजन ने बंधक बना लिया। कमरे में बंदकर जमकर पिटाई की। मारपीट में उसे गंभीर चोंटे आईं। मां व गांव वालों ने पति की जान बचाई। एंबुलंस से पति को बिसंडा पीएचस...