अलीगढ़, दिसम्बर 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक इलाके में कुछ लोगों ने एक महिला से मारपीट करते हुए छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सिविल लाइन क्षेत्र के एक इलाका निवासी महिला के अनुसार शुक्रवार को वह घर पर अकेली थीं। पति काम पर गए थे। शाम करीब पांच बजे पड़ोसी सोनू खां, इसराइल, इब्राहिम, इरफान उर्फ मुन्ने खां घर में जबरन घुस आए और महिला के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। आरोप है कि उनके कपड़े फाड़ दिए। छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। मुन्ने के हाथ में चाकू था। उसने महिला के हाथ पर चाकू से प्रहार किया, जिससे उन्हें चोट आ गई। शोर सुनकर महिला के ससुर आ गए, जिन्होंने उन्हें बचाया। बाद में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.