लखनऊ, अक्टूबर 10 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय से सुशांत गोल्फ सिटी जाने के लिए बुकिंग पर महिला को ले जा रहे कैब चालक ने दूसरे रास्ते पर ले जाने की कोशिश की। महिला ने विरोध किया तो चालक ने अभद्रता कर रास्ते में ही उतार दिया। पीड़िता की तहरीर पर महानगर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात 10 बजे एक महिला ने एलयू से सुशांत गोल्फ सिटी जाने के लिए कैब बुक की थी। महिला कैब में बैठी तो चालक उसे गलत रास्ते पर ले जाने लगा। इसपर महिला ने विरोध किया तो चालक ने अभद्रता की। उसके बाद महिला को विवेकानंद अस्पताल के पास जबरन कैब से उतारा दिया। महिला ने शुक्रवार को महानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी की पहचान रायबरेली रोड एकता नगर निवासी राहुल अग्निहोत्री के रूप में की गई थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.