अमरोहा, फरवरी 23 -- दवा लेकर पैदल घर लौट रही महिला से रविवार दोपहर सोने के कुंडल व मोबाइल छीनने वाले दोनों अज्ञात युवकों का पुलिस कोई पता नहीं लगा सकी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। जानकारी के मुताबिक रविवार शाम करीब चार बजे क्षेत्र के गांव शेरगढ़ निवासी सीमा पत्नी धर्मपाल सिंह कोतवाली पहुंची और यहां मौजूद एसएसआई अमित कुमार को बताया कि वह नगर के अमरोहा अड्डे के नजदीक एक चिकित्सक से दवा लेने के बाद शाम करीब साढ़े तीन बजे पैदल घाट लौट रही थी। जैसे ही वह गजरौला बाईपास पर कमाल पैलेस के नजदीक पहुंची कि पीछे चल रहे बाइक सवार युवक व उसके साथी ने उसके कान से सोने के कुंडल व हाथ में पकड़ा थैला भी छीन लिया। थैले में मोबाइल, चप्पल व दवा रखी हुई थी। इसके बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस आनन...