आरा, जनवरी 21 -- बिहिया। निज संवाददाता नगर स्थित सब्जी मंडी में उचक्कों ने एक महिला को झांसा दे लाखों रुपये मूल्य का जेवरात गायब कर दिया। इसे लेकर पीड़ित महिला तियर थाना क्षेत्र के तियर गांव निवासी अवध बिहारी सिंह की पत्नी माधुरी देवी की ओर से अज्ञात दो महिला व एक पुरुष के खिलाफ बिहिया थाने में शिकायत की है। पीड़ित महिला ने कहा है कि वह तियर गांव की रहने वाली है और वर्तमान में बिहिया नगर के जज बाजार में रहती है। बिहिया बाजार स्थित सब्जी मंडी में वह सब्जी खरीदकर अपने घर लौट रही थी। उसी दौरान वार्ड नंबर 13 स्थित दुर्गा मंदिर के समीप दो महिलाएं व एक पुरुष ने उसे बातों में उलझा और झांसा दे उनके दोनों कान की बाली और मंगलसूत्र ले लिया। वहीं उनको नकली सोने की चेन देकर वहां से फरार हो गये। पुलिस एफआईआर दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है। ---- ट्रक पर लद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.