लातेहार, जनवरी 20 -- गारू, प्रतिनिधि। गारू प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की कार्रवाई के बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। दोपहर लगभग दो बजे की टीम द्वारा दलदलिया गांव के ग्राम प्रधान राजू उरांव को अपने साथ ले जाने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान राजू उरांव अपनी बहन अमिंता उरांव के साथ लातेहार से लौट रहे थे। इसी दौरान सरयू घाटी क्षेत्र में की टीम ने उन्हें रोका और राजू उरांव को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पैंगोलिन तस्करी से जुड़ी चल रही जांच के क्रम में की गई है। सूत्रों के मुताबिक, जिले में पैंगोलिन तस्करी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है और उसी सिलसिले में यह कदम उठाया गया। हालांकि, कार्रवाई के बाद राजू उरांव की बहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.