संतकबीरनगर, मार्च 20 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। वीडियो काल करके महिला की अश्लील स्क्रीन शॉट लेकर उससे अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डाला जा रहा है। ऐसा आरोप गांव के दो युवकों पर लगा है। जबकि एक युवक की पत्नी पर सहयोग करने का आरोप है। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी दंपती समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके गांव का एक युवक पिछले छह महीने से उसे फोन करके अश्लील बाते करता है। आरोप है कि युवक अनैतिक संबंध बनाने को कहता है। लोक लाज की वजह से वह चुप रही। आरोपी युवक उसे वीडियो काल किया और डरा धमका कर उसे ब्रा में वीडियो काल में बात करने को कहा और उस पिक्चर का स्क्रीन शॉट ले लिया। उसी के सहारे आरोपी युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा है। उसकी पत्नी भी इसमें सहयोग कर रही है। उसके स्क्रीन शॉट को गांव के एक अन्य युवक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.