मुजफ्फर नगर, सितम्बर 23 -- चरथावल। स्थानीय थाना प्रांगण में महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति केंद्र का शुभारंभ किया गया। आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या नीलम वर्मा, समाजसेवी सुरेंद्र भगत और थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस केंद्र का उद्घाटन किया। थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने समस्त पुलिस बल को निर्देशित किया कि समाज की प्रत्येक महिला को उनके अधिकारों के साथ-साथ सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की पूरी जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य केवल महिलाओं को जागरूक करना ही नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना भी है। इसी के तहत महिला पावर लाइन 1090, डायल 112 जैसी आपात सेवाओं की जानकारी हर महिला तक पहुंचाना जरूरी है। उद्घाटन के दौरान महिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.