बदायूं, सितम्बर 22 -- महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर विशेष बाइक रैली निकाली गई। जिसे एसएसपी डॉ. बृजेश सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस लाइन से शुरू हुई रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए रामलीला मैदान तक पहुंची। रैली में महिला पुलिसकर्मियों ने भाग लिया और आम जनता को महिला सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। रैली के दौरान महिलाओं और बच्चों के लिए उपलब्ध टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार भी किया गया। इसमें 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस सहायता और 1098 चाइल्डलाइन शामिल थे। पुलिस ने आम जनता को साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में भी चेताया। विशेष महिला सुरक्षा दल ने रैली के माध्यम से यह संदेश दिया कि महिलाओं को उनके अधिकारों और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.