रांची, अक्टूबर 31 -- रांची, विशेष संवाददाता। महिला सुपरवाइजरों की नियुक्ति पर झारखंड हाईकोर्ट ने रोक बरकरार रखा है। शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान प्रार्थी ने अदालत से पक्ष रखने के लिए समय देने का आग्रह किया। जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने आग्रह को स्वीकार करते हुए विस्तृत सुनवाई के लिए चार नवंबर की तिथि निर्धारित की। साथ ही नियुक्ति पर लगायी गयी रोक बरकरार रखा। इस संबंध में आकांक्षा कुमारी सहित 33 अभ्यर्थियों ने याचिका दायर की है। जेएसएससी ने बाल कल्याण विभाग में महिला सुपरवाइजर के 421 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया था। प्रार्थी भी इस परीक्षा शामिल हुए, लेकिन आयोग की ओर से प्रार्थियों का चयन यह कहते हुए नहीं किया कि इनकी शैक्षणिक योग्यता विज्ञापन की शर्तों के अनुरूप नहीं है। प्रार्थियों के पास विज्ञापन में निर्धारित मुख्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.