कानपुर, फरवरी 7 -- कल्याणपुर, संवाददाता। कल्याणपुर में एक बुजुर्ग ने उन्नाव में तैनात महिला सिपाही व उसके पति समेत चार लोगों पर प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी कर लाखों की रकम हड़पने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। बुजुर्ग का आरोप है कि महिला सिपाही ने पति के साथ उसे धमकाते हुए पूरी जिंदगी जेल में सड़ाने की धमकी भी दी। विनायकपुर निवासी 64 वर्षीय ओमप्रकाश पेंशनर हैं। उनके मुताबिक अंबेडकरपुरम निवासी बलबीर सिंह ने आराजी संख्या 872 में 35 लाख की कीमत का एक प्लॉट दिखाया। पसंद आने पर उन्होंने आरटीजीएस के जरिए 11 हजार रुपये बतौर बयाना भू स्वामी सुधीर प्रकाश को दे दिया। कुछ दिन बाद जब सुधीर ने पत्नी की तबीयत खराब होने का हवाला देकर उनसे रुपये मांगे तो उन्होंने गोल्ड लोन लेकर आठ लाख रुपये सुधीर को और दे दिए। आरोप है कि जिसके बाद ब्रोकर बलवीर ने इ...