अलीगढ़, फरवरी 9 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में तैनात एक महिला सिपाही को उसके सिपाही पति द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। हालात ये हैं कि महिला ने कुछ दिन पहले आत्महत्या का प्रयास तक किया। अब मामले में कोतवाली में तैनात सिपाही पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला सिपाही ने पूर्व में घरेलू विवाद, मारपीट व मानसिक उत्पीड़न के चलते सिपाही पति प्रशांत के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया था, जो कोतवाली में तैनात है। इसके बाद से ही आएदिन प्रशांत द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाकर महिला के भाई को जान से मारने की धमकी देता है। आरोप है कि पांच फरवरी को प्रशांत महिला के आवास पर पहुंचा और हाथापाई की। फिर कमरे से चला गया। लेकिन, अपने थाने पर पहुंचते ही प्रशांत ने फिर से फ...