बागपत, फरवरी 6 -- बागपत। शहर के चमरावल रोड स्थित गर्ग एंक्लेव कॉलोनी में शुक्रवार सुबह एक महिला सिपाही के किराए के मकान में भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के समय महिला सिपाही घर पर मौजूद नहीं थीं, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गर्ग एंक्लेव कॉलोनी में महिला कांस्टेबल बरखा किराए के मकान में रहती है। सुबह करीब 11 बजे वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गई हुई थीं। उनके घर से निकलने के कुछ समय बाद ही मकान में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों ने तुरंत पुलिस और फायर विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालां...