समस्तीपुर, अप्रैल 15 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर पुलिस लाइन में महिला पुलिस बलों के रहने को लेकर बैरक का निर्माण कराया जाएगा। इसमें दो सौ सिपाही के क्षमता वाले महिला सिपाही बैरक बनेगा। बैरेक निर्माण होने से महिला सिपाहियों को काफी सहूलियत मिलेगी। इसमें महिला सिपाहियों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं जैसे शौचालय, कीचेन, बच्चों के रहने की भी व्यवस्था होगी। बता दें कि महिला पुलिसकर्मियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। महिलाओं के लिए बैरक निर्माण की जरूरत काफी समय से महसूस की जा रही थी। लेकिन आवास की कमी के कारण वे कई प्रकार की समस्याओं का सामना कर रही थीं। महिला पुलिस बैरकों के निर्माण से महिला पुलिसकर्मियों को बेहतर रहने की सुविधा मिलेगी। महिला पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी अधिक कुशलता से कर पाएंगी। महिलाओं की सुरक्षा और कार्यस्थल पर सुविधाओं में सुधार होग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.