अररिया, अगस्त 17 -- पलासी, (ए.सं) प्रखंड के अलग-अलग गांव में बीते 48 घंटे के दौरान हुई सर्प दंश की घटना में महिला सहित तीन व्यक्तियों को सर्प ने काट लिया। सर्प दंश के शिकार काचमोह गांव का शुभव कुमार यादव, मजलिसपुर का कार्तिक लाल सरदार व मेहरो चौंक का मनसुबा शामिल हैं। सभी सर्प दंश के शिकार लोगों का इलाज सीएचसी पलासी में कराया गया है। इस बात की जानकारी प्रभारी डा जहांगीर आलम ने देते हुए बताया कि उक्त सभी सर्प दंश के शिकार लोगों का इलाज सीएचसी पलासी में कराने के बाद खतरे से बाहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.