उन्नाव, जनवरी 31 -- सोनिक। सहकर्मी महिला को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने का आरोपित पकड़ा गया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। दही थानाक्षेत्र के एक गांव की रहनेवाली महिला ने चार जनवरी को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि लखनऊ के बंथरा थानाक्षेत्र के बनी गांव निवासी रामफेर शर्मा पुत्र रामकुमार ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। महिला का आरोप था कि आरोपी ने विश्वास में लेकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर दही थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस के अनुसार आरोपी रामफेर शर्मा पहले पीड़िता के साथ दही थाना क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। बाद में वह सोहरामऊ थाना क्षेत्र के ब...