प्रयागराज, मार्च 8 -- डॉ. मुरली मनोहर जोशी सेवा समिति की तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को ओझा हॉस्पिटल टैगोर टाउन में महिला सम्मान समारोह हुआ। समिति के अध्यक्ष अनिल भट्ट और डॉ. एलएस ओझा ने समाजसेवा से जुड़ी सरोज गुप्ता, कल्पना राजुल शर्मा, विनीता गुप्ता, ज्योति निषाद, रीता शर्मा, वंदना दुबे, स्वारिका भारद्वाज, मीरा सिन्हा, माधवी चटर्जी, मीना राय, नेहा मिश्रा और मोहिता गुप्ता आदि महिलाओं को अंगवस्त्रम पहनाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डॉ. कृतिका अग्रवाल एवं डॉ. दीप्ति ओझा ने कहा कि हमारे सनातन संस्कृति में महिलाओं को सर्वोच्च स्थान पर रखा गया है और बेटियां स्वयं में वरदान है। महिला सशक्तीकरण ही विकसित भारत की शक्ति बनेगी। संचालन विजय श्रीवास्त...